सफाईकर्मचारियों को तिलक लगाकर रहवासियों ने कि या सम्मान

इंदरगढ़। इंदरगढ़ में नगर की साफ-सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों का रविवार को सम्मान किया गया। रविवार की सुबह जब लोगों ने कचरा गाड़ी चालक विनोद वंशकार को रोका। वहीं घर से महिला अपने बच्चों और पति के साथ थाली लेकर आई और उनका तिलक कर मुंह मीठा कराकर धन्यवाद कहा। इसीप्रकार अन्य सफाई कर्मचारी मोहन बाल्मिक, बिजेन्द्र बाल्मकि आदि का भी स्थानीय लोगों ने मुंह मीठा कर उनके स्वास्थ्य ठीक बना रहे इसके लिए दुआ मांगी। इंदरगढ़ में करीब 30 से अधिक कचरा उठाने के लिए सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। यह लोग रोजाना मोहल्लों, चौराहा, वार्ड आदि में पहुंचकर फै ला कचरा उठाते है। इसके साथ ही घरों से निकलने वाले कचरे को भी यही लोग ले जाते है। रविवार को इंदरगढ़ में रहने वाले लोगों की ओर से एक अनूठी पहल देखने को मिली। सुबह के समय यहां के लोगों की ओर से सफाई कर्मचारियों को बुलाकर उनका मुुंह मीठा कराया गया और उनका तिलक कर सम्मान कि या गया। वहीं इस सम्मान को पाकर सफाईकर्मचारियों के चेहरे पर भी चमक देखी गई।


 

आप लोगों की अहम भूमिका


इस सम्मान के मौके पर शहर के लोगों ने सफाई कर्मचारियों से कहा, कि आप लोग नहीं होते तो यहां पर भी यह संक्रमण रोग फै ल सकता था। इस प्रकार डॉक्टर, पुलिस हमारी सेवाओं में लगे हुए है। ठीक उसी प्रकार आप लोगों की ओर से भी यह सेवा हमारी की जा रही है। वर्तमान में कोरोना वायरस का कहर हर क्षेत्र में फै ल रहा है। ऐसी विषम स्थिति में आप लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए हमारे यहां से निकलने वाले कचरे को लेने के लिए आ रहे हो। आप लोग स्वस्थ्य रहे ऐसी हमारी मां पीतांबरा माई से प्रार्थना है।