इंदरगढ़। नगर में थाने के पास तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बाल्मीकि के रचनात्मक मानव कल्याणकारी भावना से वर्ष 2013 में स्थापित सर्वधर्म सद्भावना मंच आज एक बार फिर अद्भुत ध्यानाकर्षण का केंद्र बन गया है। वहीं कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से भारत के प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर आज 5 अप्रैल 2020 रविवार की रात ठीक 9 बजे एक मुस्लिम युवक सागर खान द्वारा सर्वधर्म सद्भावना मंच पर दीपक रोशन किए। वहीं विश्वमानवता के कल्याण की दुआ भी की,सर्वधर्म सद्भावना मंच दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। विश्व के 12 प्रमुख धर्मों वैदिक धर्म, हिन्दू,मुस्लिम,सिख,ईसाई,जैन,पारसी बौद्ध,बहाई,यहूदी,सिंतों,ताओ आदि धर्मों को प्रतिनिधित्व करता है। वहीं सर्वधर्म सद्भभावना मंच रात नौ बजे मानवता कल्याणकारी दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा।
सदभावना स्तंभ पर जाकर मुस्लिम युवक ने किया दीपोत्सव
• ANWAR KHAN