कंबाईन हार्वेस्टर संचालन के संबंध में निर्देश

दतिया। कंबाईन हार्वेस्टरों को चलाने के लिए ऑपरेटर मुख्यतः पंजाब से प्रतिवर्ष आते है। पंजाब से ऑपरेटर उपलब्ध कराने की व्यवस्था कुछ एजेंसियों को है। प्रदेश के किसान को उनके कंबाईन हार्वेस्टर के संचालन के लिए ऑपरेटर की आवश्यकता है। वहीं निध्रारित एजेसिंयों से उनकी सहायता के लिए सहमति दी है। प्रदेश के किसान कंबाईन हार्वेस्टर संचालन के लिए बलवीर सिंह (बिल्लू) मोबाइल नंबर.9915896047, अनवर खान मोबाइल नंबर.7986984886, गिल, फतेगढ़ साहेब पंजाब मोबाइल नंबर.07973364723, राजेन्द्र सिंह, पटियाला पंजाब मोबाइल नंबर.8146820168, बाबू सिंह, पटियाला पंजाब मोबाइल नंबर.9815750037, तथा गुरसेवक सिंह फतेहगढ़ साहेब पंजाब मोबाईल नंबर.9592661080 से संपर्क कर सकते हैं। संचालन के लिए संपर्क कर सकते हैं।


किसानों के लिए कंबाइन हार्वेस्टर की दरें निध्रारित


किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा फसलों की कटाई में हार्वेस्टरों की कमी और कंबाइन हार्वेस्टरों के मालिकों द्वारा किसानों से फसल कटाई के लिए अधिक दरों की सूचना मिलने पर हार्वेस्टर की दरों का निध्रारण किया है। संचालक कृषि अभियांत्रिकी भोपाल के निर्देशानुसार कंबाईन हार्वेस्टरों की दरें 1200 रुपये प्रति एकड़ अथवा 2000 रूपए प्रति घंटे निध्रारित की गई हैं। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को अधिक दरों के संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।