संत हिरदाराम नगर। बोरवन क्लब के सदस्यों ने अपने अपने घरोँ पर कोरोना संक्रमण निवारण हेतु,विश्व शांति हेतु,समस्त नागरिकों की दीर्घायु हेतु हवन देव में पावन उद्देश्य की पवित्र आहुति अर्पित की। क्लब अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने बताया-आज विश्व कोरोना वायरस से निपटने के लिए अनेकानेक जतन कर रहा है, चिकित्सा क्षेत्र में श्रेष्ठ इटली ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं।कहते हैं जब कोई राह नर नहीं आए,तब शांत होकर प्रार्थना का सहारा लेना चाइये!ईश्वर की शरण जानी चाहिए। जिस हेतु क्लब के सदस्यों ने दीर्घायु व स्वास्थ्य हेतु महा मृत्युंजय मंत्र,शांति हेतु गायत्री मंत्र,पर्यवारण स्थिरता हेतु पंच महाभूत अनुकूल रहें ऐसी आहुतियां दी गईं। समस्त चिकित्सकों का,समस्त प्रशासनिक शासनिक अधिकारियों का,समस्त नगर निगम के कर्मयोगियों का,पुलिस प्रशासन का,समस्त मीडिया जगत के कलम वीरों का आभार माना गया। संस्थापक कन्हैयाल इसरानी ने भी विश्व कल्याण हेतु हवन में आहुति अर्पित कर ईश्वर से इस महारोग के निवारण हेतु प्रार्थना की। क्लब के मीडिया प्रभारी रवि नारायण सत्तानी ने भी अपने घर पर हवन किया,इसका वैज्ञानिक कारण बताया-हवन वायुमंडल में समस्त सूक्ष्म जीवाणुओं का नाश कर पर्यवारण को शुद्घ करता है। सनातन सभ्यता में ईश्वर से तादात्म्य हेतु समस्त ऋषि मुनि यज्ञ हवन का ही आश्रय लेते थे, जिस प्रकार सैटल लाइट से जुड़कर हमारा सेल फ़ोन देश विदेश में बात कर सकता है,उसी प्रकार हवन कुंड की अग्नि के माध्यम से करुण प्रार्थना ईश्वर तक पहुंचती है।
विश्व शांति के लिए बोरवन क्लब ने किया हवन