विधायक रामेश्वर शर्मा ने महिलाओं का किया सम्मान

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविावर को मालवीय नगर स्थित युवा सदन में महिलाओं का सम्मान समारोह हुआ। इसमें हुजूर विधान सभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं का सम्मान किया। महिलाओं को रामायण की पुस्तक भेंट की। विधायक ने महिलाओं के सम्मान में कहा कि महिलाएं दुर्गा, काली, सरस्वती व लक्ष्मी का रूप हैं। बेटियों-बहनों के सामाजिक उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गईं योजनाओं से परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से घर-घर गैस चूल्हा पहुंचा है। इससे महिलाओं को रसोई घर में धुंए से मुक्ति मिली है। युद्घ हो या अंतरिक्ष सभी जगह महिलाएं आगे हैं। सम्मानित होनी वाली महिलाओं में अपना घर वृद्घाश्रम की संचालिका माधुरी मिश्रा, समाजसेविका किरण वाधवानी, ज्योति मिश्रा, बबीता डोंगरे, ममता पवार सहित बड़ी संख्या महिलाओं का सम्मान किया गया।