रतलाम / शिवगढ़ की पांच महिलाओं ने सोमवार को शिवगढ़ को मुख्य बाजार में कैफे शुरू किया। महिलाओं के समूह ने आत्मनिर्भर होने के लिए यह कदम उठाया है। महिलाओं का कहना है कि मुख्य बाजार में कैफे होने से आसपास पुरुषों द्वारा चलाई जा रही होटलों से भी हम पूरा काॅम्पीटिशन करेंगे। जिला पंचायत, जनपद पंचायत परिसर में कैफे शुरू होने के बाद शिवगढ़ की महिलाओं ने मुख्य बाजार नीम चौक में कैफे शुरू किया है। गंगा आजीविका स्व सहायत समूह की अध्यक्ष पुष्पा देवड़ा ने बताया कार्यालय परिसर में कैफे होने से कॉम्पीटिशन कम रहता है लेकिन यहां मुख्य बाजार में कैफे होने से काॅम्पीटिशन ज्यादा रहेगा। हम कम दाम पर बेहतर नाश्ता उपलब्ध करवाएंगे। इसमें समूह की सीमा देवड़ा, हकरीबाई देवड़ा, बसंतीबाई देवड़ा, अनिता देवड़ा शामिल है। एनआरएलएम के ब्लॉक मैनेजर पवन वैष्णव ने बताया समूह ने 20 हजार के लोन से काम शुरू किया है। शुभारंभ जिपं सीईओ संदीप केरकेट्टा ने सैलाना जपं सीईओ बलवंत नलवाया, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम हिमांशु शुक्ला की मौजूदगी में किया।
नर्सरी भी शुरू की
पिलौदा के आंबा व सैलाना के शिवगढ़ में सरकारी नर्सरी में महिलाओं के समूहों ने नर्सरी शुरू की है। इसमें समूह की महिलाएं पौधे तैयार कर रही हैं।
पति का अनुभव काम आएगा
हकरीबाई बताती है पति कालू बाजना रोड पर होटल चलाते हैं। उनका अनुभव हमारे कैफे में काम आएगा।