ग्वालियर । राष्ट्रीय विराग भक्तामर महिला मंडल द्वारा रविवार को उरवाई गेट स्थित त्रिशलागिरी तीर्थ में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गुलाल और फूलों से होली खेली। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष ममता जैन, मंजू जैन, आरती जैन, राजकुमारी जैन, सीमा जैन, मानसी जैन, डिंपल जैन आदि शामिल थे।
स्वदेशी जागरण मंच ने कंडों की होली के लिए चलाया अभियान
स्वदेशी जागरण मंच ने नईदुनिया के अभियान से जुड़कर कंडों की होली जलाने के लिए किशनपुरी व नया संतर में लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कंडों की होली जलाने के फायदे भी बताएं। संपर्क करने वालों में शिवचरनलाल, छोटेलाल शर्मा, ओमप्रकाश, रमेश, राजू, राकेश श्यामराम, लेखराज आदि शामिल थे।
सद्भाव व प्रेम से मनाएं होली
संत निरकारी सत्संग मिशन में माता सुदीक्षा महाराज ने कहाकि होली का त्यौहार पे्रम, सद्भाव के साथ मनाएं।
अचलेश्वर न्यास ने शहर में चलाया अभियान
अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास ने नईदुनिया के अभियान से जुड़कर शहर में दो आटों से कंडों की होली जलाने का अनाउंसमेंट कराया। इससे यह संदेश शहरभर में पहुंचा।
लालटिपारा में आज जलेगी कंडों की होली
लालटिपारा गौशाला में दोपहर 12 से 2 बजे तक कंडों की होली जलाकर धूनी दी जाएगी। इसके बाद वहां पर सभी को पंचगव्य पिलाया जाएगा। इसके बाद भोजन प्रसादी होगी।