ग्वालियर। खेत में पहले पानी डालने के विवाद पर कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुरुषों के साथ बच्चों और महिलाओं को भी पीटा है। घटना तिघरा के खेरिया गांव में शनिवार दोपहर की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तिघरा थानाक्षेत्र स्थित खेरिया गांव निवासी रामसेवक सिंह यादव का परिवार रहता है। शनिवार दोपहर रामसेवक का भाई श्रीनिवास सिंह यादव खेत पर पानी देने पहुंचा था। तभी पड़ोसी रमेश सिंह से विवाद हो गया। उस समय कहासुनी का बदला कुछ देर बाद रमेश व उसके साथियों ने घर पर हमला कर दिया। रमेश, विजय सिंह, बल्लू, कल्लू, मोहन सिंह, सिददार, राधे व भूरा ने एक साथ लाठी, डंडो के साथ हमला कर दिया। श्रीनिवास को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं घर में बच्चों और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा उ नको भी पीटा है। तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस पर हमलावर भाग गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराने के बाद हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हमलावरों ने घर में घुसकर पीटा, बच्चों, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा
• ANWAR KHAN