खूजा। इन दिनों देश व विश्वभर में कोरोना की आहट के चलते लोगों में खौफ है। वहीं भांडेर अनुभाग के ग्राम सोहन क्षेत्र की 70 हजार से अधिक आबादी प्राथमिक स्वास्थ्य कें सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे है। इससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी है। लोगों ने समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों शिकायत की लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सोहन क्षेत्र में करीब आस पास 40 गांव की आबादी मिलाकर 70 हजार है।इसके लिए स्वास्थ्य की व्यवस्था सुविधा के नाम पर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना है। इस अस्पताल में सिर्फ एक ही डॉक्टर की व्यवस्था है। वहीं 70 हजार लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करता है। इस क्षेत्र के लोगों को एक ही डॉक्टर भरोसे चिकित्सा करानी पड़ रही है। उधर क्षेत्र के लोगों में कोरोना वायरस को लेकर डर का माहौल बना है। वहीं भविष्य ऐसी किसी आशंका को बल मिलता है। इस क्षेत्र के लोगों को क्वारंटाइन करने या उचित चिकित्सा किस तरह और किसकी देख रेख में मिल पाएगी। इसे लेकर भी संदेह बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा पहले भी चिकित्सकों की समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। अतः क्षेत्र के समाजसेवी रूपसिंह कौरव मनोज धाकड़ पंकज परिहार चंद्रशेखर तिवारी आदि ने स्वास्थ्य मंत्री से जल्द ही एक और डॉक्टर पदस्थ करने की मांग की है।
गर्भवतियों के लिए नहीं है महिला डॉक्टर
स्वास्थ्य केन्द्र पर लोगों को एक ही डॉक्टर के भरोसे इलाज कराना पड़ रहा है। महिलाओं के इलाज के लिए कोई भी महिला रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं होने से समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं निजी क्लीनिक संचालित कर रहीं महिला डॉक्टरों से इलाज कराने पर मोटी रकम खर्च करना पड़ रही है। ऐसे में प्रसूताओं के लिए बड़ी परेशानी हो रही है। प्रसव के वक्त झांसी दतिया ग्वालियर जाना पड़ता है।