देश को मजबूत बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदानः मुन्नालाल

ग्वालियर। देश को मजबूत बनाने में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। आज महिलाएं घर से लेकर देश की सीमाओं तक खुद को साबित कर चुकी हैं। कहीं भी किसी पुरुष से कम नजर नहीं आती हैं। यह बात ग्वालियर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने रविवार को मुरार पुस्तकालय में महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में कही। समारोह में विभिन्न क्षेत्र में काम करने वालीं 11 महिलाओं का सम्मान किया गया है। वुमन एंड चाइल्ड हेल्प ग्रुप सोसायटी की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह मुरार पुस्तकालय में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ग्वालियर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, अन्य अतिथि मे दूरदर्शन से प्रतिभा दुबे, व्यवसायी जसवंत, संस्था की अध्यक्ष रेखा बाथम, कीर्ति झा, यतेन्द्र तिवारी, संस्था सचिव आशा राठौर, सहसचिव ज्योति शर्मा, सदस्य रानी, प्रीति व अन्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 11 महिलाओं को विधायक मुन्नालाल गोयल ने स्मृति चिन्ह व साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।


 

इन्हें मिला सम्मान


संस्था द्वारा भगवती बाथम, प्रियव्रता शर्मा, रूपलता पाठक, डॉ.पूजा अग्रवाल, प्रीति पंडित, लाडोबाई, गोमादेवी, उर्मिला झा, नीतू दीक्षित, विजय लक्ष्मी व प्रीति झा का सम्मान किया गया है।