बदनापुरा-रेशमपुरा पर प्रशासन की नजर, मुंबई से बार डांसर व सेक्स वर्कर घर लौंटने की आशंका

ग्वालियर / बदनापुरा-रेशमपुरा पर जिला प्रशासन व पुलिस की नजर है। आशंका जताई जा रही है महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का आंतक फैलने के बाद बार डांसर व सेक्स वर्कर शनिवार को झांसी-बांद्रा एक्सप्रेश से घर लौटकर आईं हैं। इनकी संख्या 300 के लगभग बताई जा रही है। प्रशासन ने एहतियात बरते हुए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर परीक्षण के लिए उतार लिया था। पुलिस इन दोनों गांवों पर नजर रख रही है। बाहर से आने वाली महिलाओं को परीक्षण किया जा सके। जिला प्रशासन, पुलिस व इंटीलेंजस को शनिवार की दोपहर को सूचना मिली थी कि मुंबई से आने वाली झांसी-बांद्रा एक्सप्रेश से शिवपुरी व ग्वालियर में रहने वाली 300 बार डांसर व सेक्स वर्कर घर लौट रहीं हैं। क्योंकि यह लोग रूप से यहां की निवासी हैं। और बेड़िया जाति की हैं। इनमें 100 के लगभग युवतियां बदनापुरा-रेशमपुरा व मुरैना की हैं। हालांकि इन युवतियां को शिवपुरी स्टेशन पर उतार कर लिया था। प्रशासन को आशंका है कि यह युवतियां सड़क मार्ग से अपने निजी साधनों से शहर में प्रवेश कर अपने गांव आ सकती हैं। इसलिए जिला प्रशासन इन गांवों पर नजर रख रहा है। नाकेबंदी की गईं, निरावली व जलालपुर पर डॉक्टरों की टीम के साथ पड़ताल की जा रही हैं- पुरानी छावनी थाना प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि अन्य जिलों से आने वालों पर पुरी नजर हैं। मुरैना के बॉर्डर पर स्थित निरावली गांव व जलालपुर गांव डॉक्टरों की टीम के साथ प्वॉइंट लगाया गया है। निजी वाहनों से आने वाले लोगों को रोककर पहले इनकी स्केनिंग की जा रहीं हैं। परीक्षण कर पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित तो नहीं हैं। परीक्षण के बाद उन्हें शहर में प्रवेश करने दिया जा रहा है। पुरी सतर्कता बरती जा रही है। शहर में प्रवेश करने वालों के नाम-पते गाड़ी नंबर, शहर में आने का कारण, कहां जा रहे हैं। यह भी नोट किया जा रहा है।