जौरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियां

जौरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियां


जौरा। विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका दास ने बुधवार को नवीन वेयरहाउस हाउसिंग बोर्ड पर पहुंचकर ई.व्ही.एम. स्टोर रूम के डबल लाॅक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर श्री एसके मिश्रा, उप निर्वाचन अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री एलके पाण्डे सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने कहा कि जौरा उपचुनाव को ध्यान में रखते हुये ई.व्ही.एम0. स्टोर रूम एवं डबल लाॅक से ई.व्ही.एम ट्रान्सपोर्टसेन कर पाॅलीटेक्निक काॅलेज मुरैना में 16 फरवरी को पहुंचाई जाना है। इस संबंध में पूर्व से तैयारियां एवं ई.व्ही.एम. स्टोर रूम का कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, गार्ड रूम एवं ड्यूटी रजिस्टर आदि का अवलोकन किया एवं चुनाव को ध्यान में रखते हुये आवश्यक निर्देश सिक्योरिटी गार्ड को दिये।